फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा, भतीजे की मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
चौमुहां/जैंत (मथुरा)। दिल्ली-आगरा बाईपास पर शुक्रवार को जैंत के आम्रपाली कट के पास कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार के अगले पहिए में सिलिंडर फंस जाने पर वह कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। कार सवार युवक भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


बाइक सवार चाचा-भतीजे सिलिंडर भरवाकर घर लौट रहे थे। सड़क हादसे से कुछ देर तक हाईवे पर जाम के हालत बन गए। पुलिस ने कार हटवाकर कब्जे में ली। चौमुंहा निवासी वेदपाल (38) पुत्र सोरन सिंह और उनका भतीजा सागर (14) पुत्र दिनेश सिलिंडर भरवाकर घर लौट रहे थे। आम्रपाली कट के पास हादसा हो गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे वेदपाल करीब 10 फीट तक उछल गए। दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। वेदपाल सर्वोदय महाविद्यालय में लैब असिस्टेंट था और सागर कक्षा आठ का छात्र था। जैंत चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें