फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामपुर प्रकरण: बरात तीन बजे से सात बजे तक चढ़ेगी

विज्ञापन
निजामपुर प्रकरण: बरात तीन बजे से सात बजे तक चढ़ेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
संजय और शीतल एक दिन बाद परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। दलित जोड़े के इस विवाह कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तनाव में है और सुरक्षा व्यवस्था आदि की तैयारियों में जुटा है। 15 जुलाई को संजय की बारात दोपहर 3 बजे से 7 बजे के बीच चढ़ेगी। संजय ने शुक्रवार को जिलाधिकारी आरपी सिंह से वार्ता कर यह जानकारी दी। प्रशासन ने जल्दी बारात चढ़ाने का सुझाव भी दिया है। एसडीएम देवेंद्र प्रताप ने गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया।


संजय और शीतल की शादी पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रही है। संजय बारात चढ़ाने की जिद पर डटा हुआ था। उसने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के तमाम नेताओं के सामने बारात चढ़ाने के मामले को उठाया था। अंतत: जिला प्रशासन ने बारात चढ़ाने की इजाजत दी। इसके लिए लिखित समझौता किया गया और रूट भी तय किया गया।
विज्ञापन



अब एक दिन बाद शादी होनी है। इसके लिए प्रशासन अपने स्तर से तैयारियां करने में जुटा है। गांव में किसी तरह का कोई विवाद न हो इसके लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम निर्धारित किए गए हैं। पीएसी के अलावा कई थाना क्षेत्रों की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। दूल्हा संजय ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से बातचीत की और बारात के समय की उन्हें जानकारी दी। जिलाधिकारी ने समय से समारोह पूरा करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन



वहीं एसडीएम देवेंद्र प्रताप ने शुक्रवार की सायं गांव में पहुंचकर शीतल के परिवारीजनों से भी बातचीत की। शीतल के भाई बीटू ने उन्हें तैयारियों के संबंध में बताया। कहां जनमासा रहेगा, कहां जयमाला होगी और भोज का कार्यक्रम होगा इन स्थानों का भी एसडीएम ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि गांव में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। पूरी नजर रखी जा रही है। भ्रमण करके स्थिति का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें