फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान कर मांगी मनौती

विज्ञापन
गंगा में स्नात करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज/सोरों।
आषाढ़ मास की अमावस्या पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने गंगा घाट और हरि की पैड़ी पर गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर घाटों पर बने मंदिरों पर पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।

सुबह से ही लहरा गंगा घाट, कादरगंज घाट, कछला गंगा घाट सहित अन्य घाटों और सोरों हरि की पैड़ी पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही गंगा स्नान शुरू कर दिया। घर परिवार में सुख शांति की कामना व अपने पितरों की आत्म शांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजा पाठ करा कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। हरि की पैड़ी की परिक्रमा कर परिक्रमा मार्ग में बैठे असहायों निर्धनों को दान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा आदि प्रांतों के अलावा यूपी के कई स्थानों के हजारों श्रद्धालु सपरिवार निजी वाहनों से गंगा स्नान के लिए आये। गर्मी के मौसम को देखते हुए पालिका प्रशासन व धर्मप्रेमियों द्वारा जगह जगह प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने का काम किया गया। हरि की पैड़ी के घाट पर एक प्लाटून पीएसी व बाईपास व लहरा मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस पिकेट तैनात रही। तीर्थनगरी के वराह मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, रघुनाथ, लड्डू वाले बाला, योगेश्वर, पंचमहाशक्ति, द्वारिकाधीश, सिद्ध हनुमान, मानस मंदिर, 84 घंटे वाली माता आदि मंदिरों पर दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें