फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साये में होगा संजय और शीतल का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

पिछले दिनों दलित युवक संजय की बारात चढ़ने का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। अब संजय की बारात चढने और शादी होने का समय नजदीक आ चुका है। शादी का समय नजदीक आने के साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। 15 जुलाई को शादी के दिन गांव में संगीनों का साया रहेगा। पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। एसडीएम देवेंद्र प्रताप एवं सीओ गवेंद्र पाल गौतम स्वयं निजामपुर गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

हाथरस के दलित युवक संजय की शादी जिले के निजामपुर गांव की शीतल से होनी है। पहले यह शादी अप्रैल माह में होनी थी। संजय ने बारात चढ़ाने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी। इस बात को लेकर निजामपुर गांव के दलित व सवर्ण पक्ष के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी, लेकिन प्रशासन ने इस मामले को सुलझाते हुए बारात चढ़ाने के लिए रूट तय कर दिया। इस पर सभी पक्ष सहमत हुए। इस मामले को लेकर काफी राजनीति भी हुई, लेकिन अब 15 जुलाई को शादी होनी है तो प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। शादी और बारात का कार्यक्रम कुशलता से संपन्न हो इस पर प्रशासन का पूरा जोर है। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह एवं सीओ गवेंद्र पाल सिंह को पूरा जिम्मा सौंपा गया है। डीएम, एसपी स्वयं भी एसडीएम, सीओ से जानकारी ले रहे हैं। गांव में फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। प्रशासन को अंदेशा है कि विवाह समारोह में अधिक संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं। इसके लिए पूरी सतर्कता रखी जा रही है। बुधवार को भी गांव में एसडीएम, सीओ ने लोगों से संपर्क किया और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम देवेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रशासन ने सारे इंतजाम किए हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें