फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगशाला के विवाद में फायरिंग, दो घायल

विज्ञापन
firing - फोटो : Demo photo
विज्ञापन

विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गांव सनौठ में आयोजित विवाह समारोह में रंगशाला के विवाद में तमंचे से फायर किया गया। फायरिंग में दो बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वधू के भाई ने आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जनपद एटा के गांव लालपुर थाना मिरहची से रामऔतार की पुत्री की बारात आई थी। बरात में रंगशाला का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के समय सुन्नगढ़ी के गांव इस्माइलपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र किशोरी नशे की हालात में रंगशाला के वाहन पर चढ़ गया। इस पर ग्रामीणों ने उससे मना करते हुए उसे वाहन से नीचे उतरने को कहा। कहासुनी होने के बाद विवाद बढ़ गया। विवाद में धर्मेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन


फायरिंग में गोली लगने से बरात में आए बाराती प्रियांशु (18) और आकाश (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में वधू के भाई ब्रजेश कुमार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जानकारी में आया है कि आरोपी की अंटी में लगा तमंचा अचानक चल गया। इससे दोनों पास खड़े दोनों बराती घायल हा ेगए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें