फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लुटेरों और छह पशु चोरों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
loot shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ कर पांच लुटेरे और बागवाला पुलिस ने महिला सहित छह पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से ट्रक से लूटा माल, पांच तमंचे, दो कार बरामद की है। एसएसपी ने खुलासा करने पर पुलिस टीम को 25 और 15 हजार रुपये का इनाम दिया है।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि देर रात कोतवाली देहात पुलिस ने सूचना पर रामपुर घनश्याम के पास बंद पडे़ कोल्ड स्टोर के पास बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाशों ने बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ऋषि कुमार पुत्र वीनेश निवासी किशनपुर थाना निधौलीकलां, राहुल पुत्र रामसेवक निवासी नगला खिल्ली, अनूप पुत्र अतवीर निवासी नगला समन कोतवाली देहात, विनायक पुत्र श्रीचंद मिश्रा निवासी कानूनगोयान कुरावली और प्रशांत पुत्र कुंवरपाल निवासी संतनगर थाना कुरावली मैनपुरी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


वहीं दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक जायलो गाड़ी, तीन तमंचे, लूटा परचून का करीब पंद्रह लाख रुपये का सामान बरामद किया।

इधर, थाना बागवाला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मिंटू उर्फ सलीम पुत्र लक्खी, कव्वाल पुत्र भूरे खां निवासी सरजनपुर, जान मोहम्मद उर्फ चीना पुत्र नत्थू निवासी भीकमपुर साकिनी थाना फरिहा फिरोजाबाद, अवधेश पुत्र श्रीराम निवासी नगला सेवा, विजयपाल पुत्र भजनलाल निवासी बबरौती और निर्मला पत्नी करु निवासी हरनावली थाना बागवाला को पशु चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बागवाला पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी की तीन भैंस, एक मैक्स पिकअप, दो तमंचे बरामद किए है। थाना प्रभारी बागवाला ने बताया कि पशु चोर गिरोह में 12 सदस्य है। इनमें से छह पशु चोर फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें