पुलिस ने मुठभेड़ कर 25 हजार का इनामी किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
एटा। कोतवाली देहात और स्वाट टीम ने मुठभेड़ करते हुए 25 हजार रुपये का बावरिया गिरोह का बदमाश गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई एक रायफल, चार कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ लूट, हत्या और डकैती के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम अमापुर रोड नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थी। उसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इससे पुलिस कर्मी किसी तरह से बच गए। पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी आबिद पुत्र सुबराती निवासी ककथैल थाना अतरौली अलीगढ़ को पकड़ लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक लूट की रायफल, चार कारतूस और बाइक बरामद की है। पकडे़ गए आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसएसपी ने बताया कि पकडे गया बदमाश बावरिया गिरोह का सदस्य है। जिसके खिलाफ सात संगीन मामले दर्ज है।