अंतिम दर्शनों के लिए गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
कोसीकलां (मथुरा)। गांव गढ़ी बरबारी निवासी जवान कैलाश बैनीवाल का निधन के बाद शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शनों के लिए गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने गांव पहुंचकर सैनिक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गांव गढ़ी बरबारी निवासी 22 वर्षीय कैलाश बैनीवाल पुत्र रमेश सिंह दो वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। बीते बुधवार को उसके निधन की खबर गांव पहुंची तो शोक व्याप्त हो गया। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सुबह जवान के अंतिम दर्शन करने को हजारों की भीड़ जुट गई। छोटे भाई उदयवीर ने मुखाग्नि दी।
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, पूर्व चेयरमैन जगपाल सिंह, डालचंद्र चौधरी, होती चौधरी, राजवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, मनोज फौजदार, रतन सिंह, निक्की चौधरी आदि ने गांव पहुंचकर जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं एसडीएम वरुण पांडेय, सीओ, इंस्पेक्टर फोर्स सहित गांव पहुंचे।