फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एमआर समेत दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा/टाउनशिप। हाईवे की राधाकृष्ण वाटिका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। उधर, थाना रिफाइनरी के टाउनशिप फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन से एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) की मौत हो गई। एमआर एक्टिवा से अपने घर आगरा लौट रहा था।
विज्ञापन


थाना फरह के गांव पीलुआ सादिकपुर निवासी रोहतान (40) पुत्र कल्याण सिंह परिवार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। थाना हाईवे के राधाकृष्ण वाटिका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस की मानें तो बाइक सवार पत्नी और बेटा घायल हो गया। हाईवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, आगरा के शमशाबाद के भोले बाबा हाउस निवासी अमित वर्मा (28) पुत्र अजित वर्मा एमआर थे। मथुरा में दोस्तों से मिलकर आगरा लौट रहे थे। एक्टिवा सवार एमआर थाना रिफाइनरी के टाउनशिप फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही एमआर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें