फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित का पेपर भाया, सामन्य ज्ञान ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा मंगलवार को भी सात परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। केंद्रों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा। साथ ही सख्ती और भी बढ़ा दी गई। देरी से आए परीक्षार्थियों को वापस लौटने को विवश होना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



दूसरे दिन भी दो पालियों में अमरदीप पीजी कॉलेज, गौरीशंकर इंटर कालेज, स्वामी बच्चूबाबा विद्या मंदिर, राजेेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कालेज, ज्ञानसरोवर इंटर कालेज, आईवी इंटरनेशनल स्कूल दो पालियों में संपन्न कराई गई। परीक्षा में सख्ती को देखकर सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए। दोनों ही पालियों में पेपर काफी सरल आया। गणित के आसान सवालों के छात्रों ने फटाफट उत्तर दिए। जबकि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में छात्र उलझे रहे।

एसएसपी राहुल यादवेंदु, एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, सीओ टूंडला संजय वर्मा, जसराना प्रेम प्रकाश यादव, सिरसागंज अजय चौहान, सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल ने केंद्रों का हाल जाना। सोमवार की परीक्षा में महिला परीक्षार्थियों से मंगल सूत्र, जेवर उतरवाए थे इस पर मामला काफी प्रकाशित होने के बाद मंगलवार की परीक्षा में ऐसे नहीं किया गया।
विज्ञापन

कई परीक्षार्थी ऐसे थे, जो ओएमआर शीट भी नहीं भर पा रहे थे। अपने रोल नंबर को भी गलत तरीके से भर दिया। पेपर के उत्तर पर अंदाजे से गोला भरते गए।

अधिकांश अभ्यर्थी बाहर से आए हुए थे। इसके कारण रोडवेज बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन पर सुबह काफी भीड़ दिखाई दे रही थी। सुबह बस स्टेंड एवं रेलवे स्टेशन के निकट के दुकानों पर खाने-पीने की सामग्री की खूब ही बिक्री हुई। वहीं परीक्षा छूटने के बाद सुभाष तिराहे पर जाम जैसे हालत हो गए।

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को शाम की पाली में एक ही रोल नंबर पर तीन परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। रोल नंबर से आनलाइन चेक किया तो एक अभ्यर्थी को उस रोल नंबर पर परीक्षा देने दी गई। मामला संदिग्ध होने की वजह से पुलिस तीनों को थाने ले आई। दो फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर में दूसरी पाली में रोल नंबर (431170298) पर तीन अभ्यर्र्थी परीक्षा देने पहुंचे। तीनों के प्रवेश पत्र पर अलग-अलग नाम थे। दो परीक्षार्थी अधू की नगरिया जिला अलीगढ़ के थे। जबकि एक परीक्षार्थी अगोरहना इगलास के थे। प्रधानाचार्य महेशबाबू ने सीओ डा. अरुण कुमार को अवगत कराया। मामला स्पष्ट न होने पर परीक्षा खत्म होने के बाद पुलिस तीनों ही परीक्षार्थी को थाना उत्तर ले आई। दो परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने प्रवेश पत्र अलीगढ़ के एक साइबर कैफे से निकलवाए थे।

कुछ लोग इसे तकनीकि गड़बड़ी बता रहे हैं लेकिन अधिकांश का मानना है कि फर्जी परीक्षार्थी साल्वर हो सकते हैं। एसपी देहात महेंद्र सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तीन प्रवेश पत्र एक ही रोल नंबर के हैं जो सही था उसे परीक्षा दिलाई गई। शेष दो अभ्यर्थी मोहित और शैलेंद्र के खिलाफ धारा 419 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं इसी कालेज में अपने भाई की जगह परीक्षा देने आए मुन्नाभाई को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में उपस्थिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें