फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में चल रही शस्त्र फैक्ट्री पर पुलिस का छापा

विज्ञापन
तमंचों की तस्करी में तीन को जेल
विज्ञापन
एटा। जंगल में चल रही शस्त्र फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए देहात पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने नौ तमंचे तैयार और चार अधबने हथियार बरामद किए है। साथ ही पुलिस को मौके से शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी किशन लाल पुत्र राम सिंह और प्रेमचंद्र पुत्र मुकंदीलाल गांव के बाहर ईसन नदी के जंगल में अवैध हथियार बनाने का कारोबार कर रहे थे। इसकी जानकारी किसी तरह से कोतवाली देहात पुलिस को लग गई। प्रेसवार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापामार कार्रवाई की। जिसमें दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ तैयार, चार अधबने एवं असलाह तैयार करने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने बाद में पकडे गए आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें