फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी तीन करोड़ की हेरोइन, सात पकड़े

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अलीगढ़ से मथुरा लाई जा रही तीन करोड़ की हेरोइन पुलिस ने पकड़ी है। 946 ग्राम हेरोइन समेत मादक तस्कर गिरोह के सरगना और छह तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। राया-मांट मार्ग पर सीएचसी के पास से पकड़े गए सात मादक तस्करों से एक बोलेरो और कार बरामद हुई है। यह हेरोइन मथुरा में खपाई जानी थी।
विज्ञापन


राया पुलिस को सूचना मिली कि करोड़ों रुपये की अलीगढ़ से हेरोइन तस्करी करके मथुरा लाई जा रही है। पुलिस ने मांट-राया मार्ग पर घेराबंदी कर ली। सीएचसी के पास से बोलेरो और कार को रोका गया। कार सवार भागने लगे, तभी राया पुलिस ने सातों तस्करों को दबोच लिया। एसपी देहात आदित्य

शुक्ला ने बताया कि अलीगढ़ के गांव मुजफ्फरा निवासी बंटी, अलीगढ़ के गांव हारुन खुर्द के बिजेद्र, अलीगढ़ के गंगाघाट निवासी संत दास, राया के गांव आयराखेड़ा के सुरेश दास, गुरेंद्र, फरीदाबाद के मोहना निवासी जयवीर सिंह, अलीगढ़ के गांव कंचनपुर निवासी संजेश को पकड़ा है। बंटी इस गिरोह का सरगना है। दो बाबा भी इस गिरोह में शामिल हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने टीम के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें