फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में कई बार बदले योगी के तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोगांव विधानसभा के गांव ललूपुर में गुरुवार को लगाई चौपाल में एक घंटे में कई बार तेवर बदले। कभी शिक्षक के रूप में नजर आए तो कभी परिवार के मुखिया की तरह सलाहकार बनकर नसीहत भी दी। कमी मिलने पर नाराजगी तो जताई, लेकिन दुलार भी किया। उन्होंने जून के अंत तक विशेष शिविर लगाकर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी डीएम को सौंप दी। एक माह बीतने के बाद समीक्षा में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तक की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शिकायतों पर डीएसओ और सीएमओ को बुलाया तो डीएम ने उनके बारे में अपना पक्ष रखा। दोनों अधिकारियों को विशेष शिविर लगवाकर योजनाओं का क्रियान्वयन कराने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री के पल-पल बदलते तेवरों से पूरे समय अधिकारी हलकान रहे। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं से जानकारी लेने के बाद परिवार के मुखिया की तरह नसीहत दी। खुले मंच से लाभार्थी महिलाओं से कहा कि गैस का उपयोग सोच समझकर ही करें। गैस चूल्हा ऊपर तथा सिलिंडर नीचे ही रखें, जिससे कोई दुर्घटना न हो।

इस दौरान उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों से सवाल जवाब किए। लाभ मिलने में होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। पेंशन, आवास, राशनकार्ड, ऋण माफी के लाभार्थियों को चौपाल में अधिकारियों के सामने ही अपनी बात रखने को कहा। संबंधितों से हर हाल में समाधान करने को कहा। चौपाल के दौरान ललूपुर की निर्मला देवी ने पति को कैंसर होने की बात कही। मुख्यमंत्री बोले ग्राम प्रधान अपनी निधि से पांच हजार रुपये की सहायता दे सकता है। डीएम के बाद विधायक के माध्यम से आवेदन पर मुख्यमंत्री कोष से सहायता मिलती है। मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को सलाह भी दी। चौपाल कार्यक्रम में कहा सरकार योजनाएं बनाती है। क्रियान्वयन कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें