एटा। लेनदेन के विवाद को लेकर दबंगों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति लाठी डंडो के प्रहार से घायल हो गया। सभी घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी श्यामसुंदर पुत्र ओमप्रकाश अपने भाई सुखवीर के साथ घर पर था। तभी अंबारी निवासी सौरभ पुत्र अतर सिंह सहित चार लोग उसके घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से श्यामसुंदर पुत्र ओमप्रकाश और उसका भाई सखुवीर निवासी नंदगांव कोतवाली देहात घायल हो गए। वहीं मारपीट में बंटी पुत्र प्रमवीर भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।