फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी पर फेंका तेजाब, कार सवार फरार

विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
मथुरा। जेल में बंद अपने पिता से मिलने जा रही किशोरी पर कार सवार युवकों ने तेजाब फेंक दिया। किशोरी अपनी मां के साथ थी। मां ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई और किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। आरोप है कि युवकों ने किशोरी को अगवा करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि किशोरी और उसकी मां के बयान लिए गए हैं लेकिन दोनों के बयान विरोधाभासी हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है।

शुक्रवार की दोपहर को थाना जमुनापार के एक गांव की किशोरी अपनी मां के साथ जेल में बंद पिता से मिलने के लिए जा रही थी। तभी थाना सदर बाजार के टैंक चौराहे पर पैदल पहुंची किशोरी को कार सवारों ने अगवा करने की कोशिश की लेकिन इसमें नाकाम रहे कार सवारों ने किशोरी पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


राहगीर किशोरी तक पहुंचते इससे पहले ही कार सवार भाग खड़े हुए। राहगीरों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, चिकित्सकों ने मानें तो किशोरी के शरीर पर तेजाब के कोई निशान नहीं मिले हैं, पर उसके कपड़ों से तेजाब की गंध जरूर आ रही है।

दो साल पहले भी किशोरी को अगवा किया था
मथुरा। किशोरी की मां का आरोप है कि दो साल पहले भी उनकी बेटी को अगवा करके अजय नगर के उत्तम और दिनेश तमिलनाडु ले गए थे। यहां पर 26 दिनों तक उनकी बेटी की अस्मत लूटी गई। मुकदमा दर्ज कराकर दोनों को पुलिस ने जेल भी भेजा था। बाद में आरोपी बाहर आ गए। आरोप यह भी है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें