फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आधी रात से रोडवेज का चक्का जाम

विज्ञापन
रोडवेज बसों की कमी से यात्री रहे परेशान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रोजवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद आंदोलन की राह पर है। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा प्रस्तुत मांगें न माने जाने पर जिला इकाई रविवार आधी रात से बसों का चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन


सातवां वेतन आयोग, छठे वेतन आयोग का एरियर, संविदा कर्मियों का वेतन निर्धारण, डीए वृद्धि एवं मृतक आश्रितों को नौकरी आदि पुरानी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी रविवार रात से बसों का चक्का जाम करेंगे। आंदोलन की सफलता एवं कर्मचारियों की एकता प्रदर्शन के लिए वर्कशॉप में शनिवार को आहूत बैठक में इकाई सचिव मुजीब अहमद ने कहा कि गुरुवार को प्रांतीय नेतृत्व ने धरना प्रदर्शन कर सरकार को 72 घंटों का अल्टीमेटम देकर मांगें न माने जाने पर चक्का जाम का एलान किया है। अहमद ने कहा कि एकजुट होकर अधिकार की लड़ाई लड़ सकते हैं।


169 है डिपो में बस
डिपो में 169 बसें संचालित हैं। इनमें निगम की 128 एवं 41 अनुबंधित बसें संचालित हैं। डिपो में सात सौ से अधिक कर्मचारी सेवारत हैं।

प्रस्तावित आंदोलन को लेकर सरकार की संगठन से वार्ता चल रही है। साथ ही विभाग अलर्ट है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस संचालन सुचारू रखा जाएगा। जिला एवं पुलिस प्रशासन को लिखित रूप से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लोकेश राजपूत, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें