फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों का रोडमैप बनाने के नर्देश

विज्ञापन
सभी सड़कों का पीडब्ल्यूडी बनाए रोडमैप: डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। डीएम की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के 61 नवीन प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। डीएम अमित किशोर ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जाए। डीपीआरओ सुनिश्चित करें कि ग्राम पंचायतों द्वारा राज्य वित्त, चौदहवां वित्त, मनरेगा की धनराशि का पूर्ण सदुपयोग किया जाए। लापरवाही, शिथिलता बरतने वाले पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


पिलखतरा में बन रही पीएमजीएसवाई की सड़क निर्माण कार्य की टीम गठित कर जांच कराई जाए। जनपद की सभी सड़कों का लोक निर्माण विभाग द्वारा रोडमैप बनाया जाए। ऋण मोचन योजना के तहत छूटे किसानों को लाभान्वित कराने एवं उनकी समस्याओं को निस्तारित किया जाए।


बैठक में सीडीओ उग्रसेन पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पांडेय, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, लोक निर्माण सुभाष चन्द्र, डीएसटीओ रमेश चन्द्र, डीएओ सर्वेस कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें