फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकसे मोहनलाल सखन संग, खेलन फाग री

विज्ञापन
विज्ञापन
निकसे मोहनलाल सखन संग, खेलन फाग री
विज्ञापन

नंदगांव में अबीर गुलाल से सतरंगी हुआ आसमान
अमर उजाला ब्यूरो
नंदगांव (मथुरा)।
‘अनुमति पा खुशहाल भए सब पुरखा, आनंदघन पौरन आए। प्रति मूरत के बहुरंग गुलाल लगाय के वंशज हू हरसाये, ढप झांझ बजाय के होरी सुनाय के, नाच के गाय अनुज्ञा पाए, अपने-अपने करि वाहन ते कछू पामहियां बरसाने कूं धाए।
लठामार होरी का न्यौता पा हुरियारों को रात भर नींद नहीं आई। सुबह 11 बजे सभी हुरियारे नंदभवन में समाज गायन के लिए एकत्रित हो समाज की वार्षिकोत्सव पुस्तक का पूजन मुखिया छैलबिहारी गोस्वामी ने किया। इस दौरान सकल कुंवर गोकुल के निकसे खेलनि फाग, निकस कुंवर खेलन चले रंग होरी हो मोहन नंद के लाल। नंदलाला और दाऊजी के सामने पद गाकर उनसे साथ चलकर होली खेलने के लिए कहा। नंदीश्वर महादेव को भी पद सुना अपने साथ चलकर अलौकिक होली का आनंद लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन

हुरियारिनों की मार से बचने के लिए पीली पोखर पर हुरियारों ने अपनी पाग बंाधी। पाग बांधने से पूर्व बरसाना के लोगों द्वारा भव्य सत्कार किया गया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर ने पीरी पोखर पर जाकर कृष्ण स्वरूप पताका का पूजन किया। इस दौरान हुरियारों ने जमकर भांग ठंडाई छानी। इसके बाद श्री जी मंदिर की ओर होली गाते हुए प्रस्थान किया। श्रीजी के दर्शन के पश्चात गलियों में लाठी लेकर खड़ी हुरियारिनों से हंसी ठिठोली करते हुए हुरियारे बरसाना की गलियों में भ्रमण करते हैं।
विज्ञापन


आज नंदगांव में बरसेंगी लाठियां
नंदगांव। बरसाना की होली के बाद रविवार को नंद के गांव में लठामार होली का आयोजन किया जाएगा। इस लीला के प्रमुख पात्र राधा कृष्ण ध्वज के रूप में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे तो वहीं बरसाने के ग्वाल और नंदगांव की ग्वालिन सहनायक और नायिका की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें