फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य वभाग ने नौ दुकानों से भरे सैंपल

विज्ञापन
खोये से बेसन और तेल तक में जबरदस्त मिलावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

होली के त्यौहार पर खाद्य पदाथों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य संरक्षण विभाग ने जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई देखी गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नादिर अली के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत टीम ने कासगंज में मिष्ठान बिक्रेता संजीव की दुकान से खोया व मनोज की दुकान के बर्फी का सेंपल लिया। जिला न्यायालय के निकट से कमल सिंह की दुकान से मिश्रित दूध का सेपल भरा। सोरों में अनाज की मंडी से मयंक कुमार की दुकान से मूंग की दाल, कटरा बाजार से योगेश कुमार की दुकान से साबूदाना, गऊपुरा रोड से नवीन कुमार की दुकानसे खोया, गिरीश चंद्र की दुकान से छोला चना, गोरहा में पुप्पेद्र की दुकान से हल्दी पाउडर, नगरिया में भंवर भान की दुकान से खोया का सेपल लिया। विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हडकंप मच गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की सूचना के बादकई दुकानदार अपनी दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके चले गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र सोनकर, व विजय प्रकाश शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावट रोकने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें