फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन के परिवारीजनों को दिया मदद का भरोसा

विज्ञापन
चंदन के परिवारीजनों को दिया मदद का भरोसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी सांप्रदायिक हिंसा के 26वें दिन जिले में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कासगंज यात्रा के दौरान गोली लगने से मौत का शिकार हुए अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन के घर पहुंचकर पीड़ित परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि चंदन की हत्या के बाद से लगातार परिवारीजन व अन्य लोग मुख्यमंत्री के कासगंज आने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा लोगों ने मुख्यमंत्री के न आने पर प्रभारी मंत्री के आने की मांग उठाई, लेकिन प्रभारी मंत्री भी शहर का माहौल ठीक न होने के कारण नहीं पहुंचे। मंगलवार को वह लखनऊ से जिले में आने के बाद सीधे चंदन के घर पहुंचे। उन्होंने चंदन की हत्या पर दुख जताया।
विज्ञापन


पिता सुशील गुप्ता ने अपने दूसरे पुत्र को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की वहीं आत्मरक्षा के लिए जारी किए गए शस्त्र लाइसेंस की सीमा पूरे राज्य की कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बेटे का शस्त्र लाइसेंस मंडल की सीमा के लिए निर्गत हुआ है। यह शस्त्र लाइसेंस यूपी की सीमा का बने। वहीं परिवारीजनों ने चंदन को शहीद का दर्जा देने और चंदन चौक बनाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी मांगे रखेंगे, जो भी मदद होगी वह की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सभी आरोपी पकड़े जाएंगे और चंदन के परिवार को न्याय मिलेगा। भाजपा नेता शरद गुप्ता, गौरी शंकर शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, केपी सिंह, राजीव माहेश्वरी, नीरज शर्मा, गोपाल माहेश्वरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें