फिरोजाबाद। योगी सरकार नगर निकायों में गो सेवा के लिए गौशालाएं बनवाने पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम ने 1 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से ककरऊ में गौशाला बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गायों की सुरक्षा एवं उनके रहने के लिए प्राथमिकता पर गौशालाएं बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता को देखते हुए शासन ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में गौशालाएं बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
कान्हा आश्रय योजना के तहत समस्त नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को निकाय क्षेत्रों में गौशालाएं बनाने का प्रस्ताव मांगा है। नगर निगम प्रशासन ने कान्हा आश्रय योजना के तहत ककरऊ के पास एक जमीन चिन्हित की थी। इस जमीन पर गौशाला बनाने के लिए नगर निगम ने एक करोड़ 82 लाख का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
एक्सईएन एसपी मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश नगर निगम सीमा के अंतर्गत ककरऊ के निकट गौशाला बनाने के लिए एक करोड़ 82 लाख का प्रस्ताव भेजा है। बजट मिलने के बाद गौशाला बनाने का कार्य शुरु होगा।