फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार से महिला की मौत

विज्ञापन
Hospital
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। पायरेक्सिया बुखार से पीड़ित एक महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एक दर्जन से अधिक अन्य मरीजों को बुखार तथा कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मौसम में अचानक हुए परिवर्तन के कारण एक बार फिर से कोल्ड डायरिया तथा बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ चली है। किशनी के शमशेरगंज निवासी रामदास की 55 वर्षीय पत्नी विटोला देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।

परिजनों ने उन्हें तीन फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। डा. जेजे राम ने बताया कि वे काफी कमजोर थीं। उन्हें बुखार के साथ ही कुछ अन्य बीमारियां भी थीं। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां एक दर्जन से अधिक मरीजों को बुखार, कोल्ड डायरिया व सर्दी से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव करने की जरूरत है। सर्द हवाओं के साथ सर्दी का प्रकोप बढ़ने के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बच्चों की ऐसे मौसम में विशेष निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें