फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन शातिर लुटेरे किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तमंचे, बाइक और 2150 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में लुटेरों ने लूट की कई वारदातों का इकबाल किया है। लुटेरों में एक युवक आगरा के थाना ताजगंज का दुराचारी है। एसएसपी ने लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।

एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि विगत 28 जनवरी को नसीरपुर थाना क्षेत्र में नगला लोकमन निवासी रामसुंदर पुत्र रामवीर सिंह को बाइक सवार तीन लोगों ने लूटा था। सोमवार रात साढ़े सात बजे एसपी ग्रामीण के निर्देशन में सीओ सिरसागंज अजय सिंह गौतम के नेतृत्व में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस नसीरपुर पुल के पास से पुलिस टीम ने बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में उनके कब्जे से तीन तमंचे, एक बाइक, 2150 रुपये बरामद हुए। एसपी ने बताया युवकों ने पूछताछ में अपने नाम होरम उर्फ हरिनारायण निवासी बुढ़ाना थाना ताजगंज आगरा, अनिल कुमार उर्फ नीलू निवासी उरावर और मनोज कुमार निवासी नगला ताल थाना नगला खंगर फिरोजाबाद बताया है। लुटेरों ने 16 जनवरी को लूट के प्रयास में युवक को गोली मारन और सिरसागंज क्षेत्र में हुई लूट एवं चोरी की कई वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस ने लुटेरों को जेल भेज दिया है। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने दस हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें