फिरोजाबाद। सिरसागंज के सपा विधायक हरीओम यादव तथा उनके पुत्र विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में दर्ज मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।
जिला पंचायत चुनाव दौरान के दौरान थाना शिकोहाबाद के अंतर्गत गांव भांडरी निवासी राजीव यादव उर्फ बाले विधायक हरिओम यादव के पुत्र छोटू यादव के विरुद्ध जिला पंचायत प्रत्याशी थे। आरोप है कि हरिओम यादव, छोटू यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाले यादव के घर पर हमला कर उनके परिवारीजनों के साथ मारपीट की थी।
इसकी नामजद रिपोर्ट थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई गई थी। आरोप पत्र में दोनों के नाम निकाल दिए गये थे। न्यायालय ने परीक्षण दौरान इन्हें दोषी पाये जाने पर तलब किया गया। काफी समय तक पिता-पुत्र दोनों हाजिर नहीं हो रहे थे। न्यायालय में हाजिर न होने पर विधायक हरीओम यादव और इनके पुत्र विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि वारंट जारी हुए हैं। प्रशांत, दिनेश, कुल्लू और सुुरेंद्र के खिलाफ भी वारंट मिले हैं। उधर विधायक हरिओम यादव का कहना है कि राजनीति साजिश के तहत पूरा षणयंत्र रचा जा रहा है।