फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग वार्ड ब्वाय आशाओं के साथ कर रहा छेड़खानी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक वार्ड ब्वाय पर एक आशा ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत डीएम के आईजीआरएस पोर्टल पर की है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पीएचसी घिरोर क्षेत्र की एक आशा ने शिकायत में बताया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर पर कार्यरत एक वार्ड ब्वाय दबंग है। वह अपनी क्षेत्रीय पीएचसी पर तैनात है। वह यहां आने वाली आशा कार्यकर्ताओं के साथ आए दिन छेड़खानी करता है। उसकी दबंगई इतनी है कि भय के चलते आशा कार्यकर्ता व अन्य स्टाफ उसके विरुद्ध मुंह नहीं खोल पाते हैं।

शिकायत में बताया गया कि वह 22 दिसंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर पर एक प्रसव पीड़िता को लेकर पहुंची थी। तब आरोपी वार्ड ब्वाय ने उसके साथ छेड़खानी की थी। उसने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी से की। उन्होंने स्टाफ का मामला कहते हुए वार्ड ब्वाय को समझाने की बात कही। डीएम ने मामले की जांच करने के निर्देश सीएमओ डा. अरविंद गुप्ता को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते है तो संबंधित वार्ड व्वाय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
डा. अरविंद गुप्ता, सीएमओ मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें