फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज: एएसआई ने गुंबद की गैलरी से हटाई रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल पर 10 दिन सैलानियों की भारी भीड़ में बदइंतजामी की बदनामी दुनियाभर में फैलने के बाद एएसआई ने आखिर गुंबद के अंदर अव्यवस्था की वजह बनी स्टील रेलिंग को हटवाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मकबरे के मुख्य गुंबद के पूर्वी हिस्से की गैलरी से रेलिंग हटवा दी गई, जबकि कब्रों की प्रतिकृति केचारों ओर चौड़ाई बढ़ाई गई है, जिससे आवागमन आसान हो सके। गैलरी में डेढ़ की जगह अब तीन फुट चौड़ी रेलिंग की गई है, जिससे दो कतारों में लोग निकल सकते हैं।

ताज में रेलिंग की वजह से हंगामा बरपा तो एएसआई ने इसे हटाने का काम शुरू कर दिया। कई हिस्सों से रेलिंग हटाकर गुंबद के आर्च के नीचे लगाई गई हैं। वहीं गैलरी में केवल डेढ़ फुट जगह थी, जिसे बढ़ाकर तीन फुट किया गया है। रेलिंग को दीवारों की ओर खिसकाया गया है, लेकिन इससे रेलिंग लगाने का औचित्य ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें