फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेसर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का दावा

विज्ञापन
leader - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जलेसर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी हो गई है। ब्लॉक के 75 सदस्यों में से 46 सदस्यों ने शपथ पत्र जिलाधिकारी को पेश किए है।
विज्ञापन

हालांकि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख शशि यादव दो वर्ष पहले निर्विराध निर्वाचित हुई थी। बुधवार सुबह जलेसर ब्लॉक के वार्ड नंबर 32 के सदस्य कुलदीप पुत्र राजेंद्र सिंह कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी अमित किशोर के पास पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी को 46 सदस्यों के शपथ पत्र सौंपा। साथ ही बताया कि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख शशि यादव पत्नी यादवेंद्र सिंह यादव विकास कार्यों को लेकर रुचि नहीं रखती है। अपने कार्यकाल में किसी भी गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा नहीं की। इतना ही नहीं जो भी कार्य कराए है, उसमें तमाम अनियमितताएं है। अधिकांश कार्य ठेकेदारों द्वारा मशीनों से कराए गए है। फर्जी मस्टररोल द्वारा वास्तविक लागत से काफी अधिक धन की निकासी की गई है।
इन लोगों ने किया अविश्वास प्रस्ताव का दावा
अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वालों में कुलदीप सिसोदिया, रामबेटी, सुनीता देवी, पप्पू, मीरादेवी, सुखदेवी, पुष्पेंद्र सिंह, विजय सिंह, सत्यदेव, धीरेन्द्र सिंह, मिजाजी, जितेंद्र कुमार, जाकिर हुसैन, गंगा सिंह, भूरि सिंह, राजनश्री, प्रेमपाल सिंह, संजय, सतेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, श्याम मुरारी, दयाराम गौतम, नाहर सिंह, सोनू, उमेश चन्द्र, रामवीर, देवेन्द्र सिंह, धनश्याम सिंह, कप्तान सिंह, मुन्नीदेवी, प्रमोद कुमार, रामरतन, सुमन, शारदा देवी, रानी देवी, अमर पाल सिंह, संगीता देवी, नरसिंह पाल, गंगा श्री, उदयभान, राधादेवी, प्रमोद कुमार, नरायन सिंह, अनार देवी, फूलसिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें