फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर घोलती है सियासत यहां की...

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। साहित्कारों के सम्मान एवं स्मरण की कड़ी में होली पब्लिक स्कूल में काव्य गोष्ठी हुई। कवि शंभू दयाल त्रिपाठी ‘नेह’ के जन्म दिवस पर हुई काव्य गोष्ठी में मनोज कुमार शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। श्रीकृष्ण मिश्र ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


डा. दीन मोहम्मद दीन ने कहा शताब्दी वर्ष में देश भर में कवि सम्मेलन के जो कार्यक्रम हो रहे हैं वो सराहनीय हैं। धर्मेंद्र सिंह धरम ने कहा जहर घोलती है सियासत यहां की, बुरा बोलती है सियासत यहां की। महेंद्र सिंह मधुपुरिया ने कहा दूध का धुला है कौन, देश की अखंडता का स्वांग है खुला। राजकुमार राज ने कहा सबको यूं एक तराजू से न तौला करिए, और लोगों की तरह झूठ न बोला करिए।

बदन सिंह मस्ताना, डा. मनोज सक्सेना, शिव सिंह निसंकोच, राजेंद्र तिवारी, विद्याराम केसरी, रमाकांत शाक्य, डा. अनिल मान मिश्र, नबाव सिंह राजपूत, संजू सूर्यम ठाकुर, रमाकांत शाक्य, दुर्गेश भदौरिया, डा. संतोष कुमार दुबे, उदयवीर सिंह यादव, श्रीचंद्र सरगम, प्रबोध भदौरिया, सतीशचंद्र दुबे, विजेंद्र सरल, संजय दुबे, डा. राकेश रवि, कृष्णपाल भदौरिया ने भी काव्य पाठ किया। अध्यक्षता श्रीकृष्ण मिश्रा ने तथा संचालन बदन सिंह मस्ताना ने किया। संयोजक विनोद माहेश्वरी ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें