कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में सभी सभासदों ने विकास कार्यों से संबधी एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। वहीं, सभी ने स्वच्छ कोसी का संकल्प भी लिया।
चेयरमैन नरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में दो घंटे से अधिक समय चली बैठक में चेयरमैन को 50 हजार रुपये प्रतिदिन खर्च करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। बैठक में पांच करोड़ से सड़क निर्माण कार्य, दो करोड़ के पेयजल पेयजल व्यवस्था सहित एक करोड़ 40 लाख के सफाई कार्य के उपकरण एवं प्रकाश व्यवस्था के प्रस्ताव पेश किए गए। वहीं, टैक्स के मामलों के निपटाने के लिए चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी को अधिकृत करने के प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, लेखाधिकारी योगेंद्र रावत, कुंवरपाल सिंह, डा. केपी सिंह, हीरामणि, सुनीता देवी, प्रदीप सांगवान, बबलू, चंदर सिंह पौनियां, जगदीश अनंत, नईम, वीनेा देवी, मनोज आर्य, आबिद हुसैन, संतोष कुमारी थे।
ये प्रस्ताव पास हुए
नगर पालिका के दो इंटर कॉलेज में आरओ प्लांट
नाला सफाई के लिए स्वचलित जेसीबी
पाइप लाइन विहीन क्षेत्रों में पानी की लाइन
कूड़ा ढोने के लिए 70 ढकेल
दो छोटे ट्रैक्टर और 200 डस्टबिन
300 बड़ी और 400 छोटी एलईडी
सीमा बढ़ाएगी कोसी पालिका
कोसीकलां। बोर्ड बैठक में सबसे अहम सीमा विस्तार के मुददे पर चर्चा हुई जिसमें सभी सभासदों ने सीमा विस्तार को लेकर अपनी मंजूरी दे दी। जिसमें कोटवन बार्डर से हाइवे पुल, जिंदल रोड, न्यू अग्रवाल कालोनी और बठैन गेट के समीप बम्बे तक नगर की सीमा को बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पास किया।