फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सर्विस सेंटर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
आग - फोटो : SELF
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैनपुरी चौराहे के समीप सर्विस रोड स्थिति ऑटो सर्विस सेंटर में बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में सेंटर में खड़े तीन नये ऑटो, एक पुराना, मशीन और ऑटो पार्ट्स का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


सुबह जब कुछ लोगों की नजर दुकान से उठते धुएं पर पड़ी तो सेंटर के स्वामी फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग में करीब 20 लाख रुपये का सामान जलने की आशंका जताई गई है।

स्वामी नगर निवासी सर्वेश यादव की मैनपुरी चौराहे के समीप सर्विस रोड पर ऑटो सर्विस सेंटर के नाम से एजेंसी है। गुरुवार शाम सात बजे सर्वेश एजेंसी बंद कर घर चले गए। देर रात शार्टसर्किट से एजेंसी में आग लग गई। शुक्रवार सुबह छह बजे मोहल्ले के लोगों को एजेंसी से धुआं उठता दिखने पर स्वामी को फोन पर जानकारी दी गई। एजेंसी स्वामी परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


फायर कर्मियों ने जैसे ही एजेंसी का शटर उठाया, अंदर का नजारा देख लोग हैरान रह गये। एजेंसी में खड़े तीन नये ऑटो, एक पुराना, मशीन और ऑटो पार्ट्स, ऑयल जलकर राख हो चुका था। रात में ही लगी आग के बाद सुबह तक लोहा तप रहा था। सर्वेश यादव ने बताया आग में उसकी दुकान में रखा सामान जलने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें