फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने चोरी होने पर हंगामा, बाजार बंद कराए

विज्ञापन
अाश्रम जाती पुल‌िस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस को चोरों ने रविवार रात्रि एक और चुनौती दी। कोटला रोड पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोर साड़ी की दुकान की छत काटकर तीन लाख की नगदी एवं छह लाख का सामान चुरा ले गए। दुकानदारों ने बाजार बंद कर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन थाना प्रभारी ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन


थाना उत्तर के आनंदनगर खेड़ा निवासी नरेंद्र कुमार की कोटला रोड पुलिस चौकी के ठीक सामने मुस्कान साड़ी सेंटर के नाम से दुकान संचालित है। रविवार को रात्रि नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार को सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि दुकान की छत काटकर चोरी हो गई है। दो पटिया उखड़ी हुई थंी। आस-पास के दुकानदार एकत्रित हुए।

पुलिस चौकी के पास वारदात से लोगों में गुस्सा था। दुकानदारों ने दुकानों के शटर नहीं उठाए। वह कोटला रोड पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी व चौकी प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज को खरी खोटी सुनाई। हालांकि दुकानदारों को समझाबुझा कर शांत कर दिया। थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी ने कहा कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें