मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर के पैरोकार की हत्या के मामले में पुलिस ने तथ्य जुटाने का शुरू कर दिए हैं। मंदिर के पैरोकार कैलाश उपाध्याय उर्फ बंशी गुरू का शव माता गली स्थित आवास पर मिला था। बेटी ने इस मामले में शहर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस मामले में यू टर्न ले लिया है। हालांकि वह अब द्वारिकाधीश मंदिर के पैरोकार की मौत को हार्ट अटैक से हुई मौत मान रही है। इसके बावजूद परिजन की ओर से कराई गई हत्या की रिपोर्ट पर जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है। जांच कर रहे कोतवाली प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने बताया किवह इस मामले में तथ्य जुटा रहे हैं। मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। उसके आसपास रह रहे लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
वहीं एसपी सिटी श्रवण कुमार का कहना है कि कैलाश उपाध्याय की आंखों को चूहे खा गए थे। जिस समय पुलिस मौके पर गई थी उस समय कैलाश का शव जिस रजाई में पड़ा था वहां से चूहे निकले थे। उन्होंने बताया कि कैलाश उपाध्याय की हत्या नहीं हुई है।