फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज होम और गेस्ट हाउस पर वाणिज्य कर विभाग की नजर

विज्ञापन
GST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। देश में जीएसटी लागू हो चुका है। जीएसटी में होटल, मैरिज होम, गेस्ट हाउस में बुकिंग के सापेक्ष टैक्स जमा करने का प्रावधान है। इसके बाद भी तमाम होटल, मैरिज होम संचालकों ने अभीतक न तो जीएसटी में पंजीयन कराया और नहीं बुकिंग के सापेक्ष टैक्स दे रहे हैं। वाणिज्य कर विभाग की मैरिज होम और गेस्ट हाउस पर नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


सहालग का सीजन बीत चुका है। लेकिन वाणिज्य कर विभाग ऐसे होटल, मैरिज होम, गेस्ट हाउस की जानकारी जुटा रहा है। जहां पिछले दिनों में शादियां हुईं। मैरिज होम संचालक बुकिंग के अलावा अन्य व्यवस्थाएं जैसे कैटरिंग, लाइटिंग, सजावट के खर्च के रूप में हजारों रुपये वसूलते हैं, लेकिन इन्हें कहीं दर्शाते नहीं। इसके चलते वे टैक्स भी नहीं देते।

जबकि ये लोग सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम कर रहे हैं और विभाग को टैक्स नहीं मिल रहा। अब वाणिज्य कर विभाग के अफसरों ने जिले के सभी होटल, मैरिज होम, गेस्ट हाउस की सूची बनानी शुरु कर दी है। सूची तैयार होने के बाद विभाग जांच करेगा कि होटल, मैरिज होम का कब से संचालन हो रहा है। शुरू से अब तक कितनी बुकिंग हुईं। उन्हीं के मुताबिक टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन


जीएसटी लागू होने के बाद होटल, मैरिज होम व गेस्ट हाउस को पंजीयन कराना जरूरी है, परंतु जनपद में तमाम संचालकों ने पंजीकरण नहीं कराया है। बुकिंग के सापेक्ष टैक्स भी जमा नहीं किया। ऐसे मैरिज होम और गेस्ट हाउस की सूची तैयार कर जांच के बाद कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें