फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का शव आते ही गांव में मचा कोहराम

विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर में बस के नदी में गिरने से मृत हुई किशोरी का शव रविवार सुबह उसके गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के मां एवं बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चार बहनों में पूजा सबसे छोटी थी।
विज्ञापन


थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव मोहनीपुर निवासी पूजा (15) पुत्री जगन्नाथ सिंह कुशवाह उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह गत दिवस अपनी बुआ गुड्डी देवी के घर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए गई थी। इस दौरान बस के नदी में गिर जाने के कारण पूजा की मौत हुई थी। पूजा का शव परिवारीजन रविवार को सुबह लेकर गांव मोहनीपुर पहुंचे।

बेटी का शव आते ही मां मां कमला देवी के साथ उसकी बहनें सुखदेवी, रूपावती, पिंकी देवी बिलख पड़ीं। मां कह रही थीं मुझे नहीं पता था कि मेरी चिरैया यूं ही उड़ जाएगी। गांव की महिलाएं उसे ढांढस बंधा रहीं थी।वह परिजन शव आते ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना गांव में भी चरचा का विषय बनीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें