फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल भाजपा नेता के भाई ने दम तोड़ा

विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के हाथवंत में पशुओं के खेत में जाने को लेकर आठ दिन पूर्व हुए विवाद में घायल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के भाई शंभूदयाल की आगरा में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभूदयाल शर्मा एवं उनके भतीजे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ क्षेत्र के कस्बा हाथवंत निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभूदयाल शर्मा, भाई शंभूदयाल शर्मा पुत्रगण ग्याप्रसाद शर्मा व भतीजे विकास के साथ 16 दिसंबर को गांव के निवासी भोला एवं उसके साथियों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान भोला ने भाजपा नेता प्रभूदयाल शर्मा व उनके भाई शंभूदयाल शर्मा एवं भतीजे विकास के साथ मारपीट कर दी थी। इसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों का आगरा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। मारपीट के मामले में अनुराग शर्मा पुत्र शंभूदयाल शर्मा ने हाथवंत निवासी भोला उसकी पत्नी ज्योति व दो अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था।

थाना पुलिस ने भोला की पत्नी को गिरप्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को उपचार के दौरान भाजपा नेता के भाई शंभूदयाल की मौत हो गई। थानाध्यक्ष खैरगढ़ सुजात हुसैन ने कहा कि मारपीट के आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को 302 में तरमीम किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें