फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी से मारपीट कर 70 हजार लूटे

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिरसागंज।थाना सिरसागंज क्षेत्र में पशु व्यापारी से मारपीट करते हुए 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने घटना से इनकार करते हुए सिर्फ मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन


थाना सिरसागंज के नगला भादों निवासी इतवारीलाल (52) पशुओं की खरीद-फरोख्त करने का काम करता है। वह शुक्रवार की शाम को पचोखरा की पैठ करने के बाद साइकिल से वापस गांव आ रहा था। वह गांव के बाहर ही पहुंचा था कि इसी दौरान कुछ लोग मिल गए।

उन्होंने मारपीट करने के साथ ही भैंस को ही खरीदने के लिए जेब में रखी करीब 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। लूटपाट की घटना का विरोध किए जाने के दौरान उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने गांव जाकर घटना की ही जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल वृद्ध को मेडीकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पीड़ित पशु व्यापारी का कहना है कि लूटपाट के दौरान उसके गांव का कल्लन नाम का व्यक्ति शामिल था। प्रभारी निरीक्षक थाना सिरसागंज सोमपाल सिंह सैनी ने कहा नगला भादों में पशु व्यापारी के साथ सिर्फ मारपीट की घटना हुई है। उसके साथ लूटपाट की कोई वारदात नहीं हुई। उन्होंने कहा उसकी आरोपियों से कोई पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें