फिरोजाबाद। मोहल्ला शांतिनगर में रात में विद्युत चेकिंग करने पहुंची टीम का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करते हुए घेराव कर लिया। अवर अभियंता अभिषेक कुमार टीम के साथ रात करीब नौ बजे शांतिनगर में ट्रांसफार्मर का लोड चेक करने पहुंचे थे।
इसके साथ ही आसपास कुछ घरों में विद्युत कनेक्शन भी चेक करने लगे। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि टीम में शामिल कर्मचारी बिना किसी सूचना के जबरन घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। टीम का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल लोगों ने कर्मचारियों से अभद्रता, गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। मामले में तहरीर दी गई है।