फिरोजाबाद। सांसद आदर्श गांव योजना के तहत ही मदनपुर ब्लाक के गांव बलीपुर तपस्या का कायाकल्प होगा। सांसद राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने तृतीय चरण में ही इस गांव का चयन किया है। शासन का आदेश आने के बाद जिला प्रशासन ने कार्ययोजना बनाकर इसकी ऑनलाइन ही फीडिंग कराने की तैयारी शुरू कर दी है। नाली खड़ंजा को बनाने के साथ गरीब बेटियों की शादी को अनुदान दिया जाएगा।
डीएम की ओर से गोद लिए गांव को शामिल करके उसके विकास का खाका तैयार करने के आदेश दिए हैं। शासन के फैसले के बाद सर्व शिक्षा अभियान के निदेशक वेदपति मिश्र और पंचायतीराज विभाग के निदेशक विजय किरन आनंद ने सांसद आदर्श गांव के ही तहत चयनित गांव का विकास कराने के आदेश दिए हैं।
इसके तहत गांव में जलनिकासी को नाले का निर्माण, गांव में नाली व खड़ंजा एवं इंटरलाकिंग कराई जाएगी। गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत चयनित कर प्राथमिकता के आधार पर आवास मिलेगा। गरीब बेटियों की शादी अनुदान का लाभ दिया जाएगा। टीटीएसपी की स्थापना होगी।