फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहागढ़ में दो पक्षों के बीच फायरिंग

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना मांट के गांव लोहागढ़ में रविवार को फायरिंग से सनसनी फैल गई। गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

लोहागढ़ के बच्चू सिंह पर शनिवार को खेत पर जाते वक्त हमला हुआ था।

आरोप नगला सीरिया के राशन डीलर उदयवीर पर लगा था। रविवार को राशन डीलर के सहयोगी ककराई के प्रधान लेखराज सिंह खेत पर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन पर भी हमला हुआ। हालांकि प्रधान बाल-बाल बच गए, पर आरोप बच्चू के परिजनों पर लगा।

बच्चू सिंह और प्रधान पक्ष में तनातनी बढ़ गई। दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां दागी गईं। सूचना पर सीओ मांट राकेश कुमार मौके पर पहुंचे, पर तब तक गोलियां चलाने वाले लोग फरार हो गए। प्रधान लेखराज सिंह का आरोप है कि रविवार सुबह बच्चू सिंह पक्ष ने फायर कर दिया जिससे वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों की लापरवाही उजागर
मांट। गांव लोहागढ़ में पुलिस की लापरवाही साफ दिखाई दी। सवेरे मुस्तैद पुलिसकर्मियों को गांव से क्यों हटाया गया? ऐसे कई सवाल पुलिस की लापरवाही पर खड़े हो रहे हैं। आधे घंटे तक दो पक्षों में चली गोलियों के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस की हीलाहवाली का गांव लोहागढ़ के लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें