फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

विज्ञापन
leader - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। शहर में निर्दलीय और अवागढ़ में बसपा के चेयरमैन प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर प्रत्याशी पर दीवार पर पोस्टर लगाना और अवागढ़ में बिना अनुमति के कार्यालय खोलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शहर से निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी मीरा गांधी ने जगह-जगह दीवारों पर प्रचार वाले पोस्टर चस्पा कर रखे थे। जानकारी पर पुलिस प्रशासन ने उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल दीवार पर लगे पोस्टर वाली पोस्ट को लेकर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके साथ ही प्रचार सामग्री भी जब्त कर ली है। वहीं अवागढ़ के बसपा प्रत्याशी विनोद कुमार के खिलाफ थाना अवागढ़ में तहसीलदार विजय कुमार ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि प्रत्याशी ने बिना अनुमति के चुनाव कार्यालय खोल दिया था। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें