फिरोजाबाद। जिले की तीन पालिका एवं तीन पंचायतों में मतपत्र के माध्यम से होने वाले मतदान का प्रशिक्षण एमजी कालेज में हुआ। डीएम नेहा शर्मा ने कहा फर्जी मतदान किसी कीमत पर नहीं होने पाए। फर्जी मतदान करने वालों को जेल भेजा जाएगा।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशन में एमजी कालेज में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने कहा कि हर पीठासीन अधिकारी को यह सुनिश्चित करना है कि वो मतपत्र के पृष्ठ भाग पर सुवेदक चिह्न की मुहर लगानी होगी। मतपत्र किस वार्ड का है या फिर चेयरमैन पद का है इसे अंकित करना होगा।
मतदाता को मतपत्र को मोड़कर दें। ताकि उसे कोई दिक्कत न हो। मतदान अधिकारी प्रथम एवं द्घितीय को मतदाता का सत्यापन करें। ताकि फर्जी मतदान न करे। प्रथम मतदान अधिकारी के रूप में तैनात कर्मचारी मतदाता के आने पर नाम, पिता का नाम पूछे यदि कोई विकल्प पर डाउट हो तो फिर विकल्प मंगाकर देखे। फर्जी मतदान करने वालों को जेल भेजा जाएगा।
दो पदों के लिए अलग-अलग मत पेटिकाओं को लगाया जाएगा। कोई मतदाता मोबाइल लेकर अंदर नहीं जाएगा। पोलिंग एजेंट बिना मोबाइल के रहेंगे। स्टाफ मतदान से संबंधित बात ही करेंगे। अशोक अनुरागी, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, रामसहाय जेई एवं सुरेंद्र सिंह यादव एवं दिग्विजय सिंह एपीओ, चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।