फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में बुधवार पूर्वाह्न ट्रक ने खेत पर बकरी चराने गई महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। करीब दो घंटे तक लगे जाम को अधिकारियों ने समझा बुझा कर खुलवाया। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


थाना कुर्रा क्षेत्र निवासी लौंगश्री पत्नी बारेलाल बुधवार सुबह बकरी चराने के लिए खेत पर गईं थीं। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजेे जब वह सड़क किनारे से बकरी लेकर जा रहीं थीं। तभी सलेमपुर के समीप तखरऊ जाने वाले मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक महिला को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब शोर मचाया तो चालक ट्रक को लेकर वहां से भाग गया। जानकारी होने के बाद परिवारीजन व ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास किए मगर लोग जाम खोलने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें