फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिटिंग प्रेस पर पहुंचे एसडीएम, मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रिटिंग प्रेस संचालक को प्रचार प्रसार के लिए बना रहे सामग्री का भी अब रिकॉर्ड रखना होगा। किस प्रत्याशी ने कितने का ऑर्डर दिया और किस तरह का प्रचार सामग्री तैयार कराई। हर सामग्री का पक्का बिल देना होगा। यह निर्देश एसडीएम सदर बृजेश कुमार ने दिए।
विज्ञापन


वह सोमवार शाम नगर के प्रिटिंग प्रेस पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां प्रिटिंग प्रेस संचालक ने बताया कि वह 30 साल से प्रचार सामग्री तैयार कर रहा है। मगर अभी तक कभी उसे इस तरह से रिकॉर्ड रखे जाने के बारे में किसी ने दिशा निर्देश नहीं दिए।

पहली बार उन्हें कहा गया है। इसलिए वह अब रिकॉर्ड रखना शुरू करेंगे। एसडीएम बृजेश कुमार ने कहा कि वह आचार संहिता का पूरी तरह से पालन कराने का काम कर रहे हैं। पहली बार प्रिटिंग प्रेस संचालको को निर्देश दिए गए है। इसके बाद भी अगर उन्होंने रिकॉर्ड तैयार नहीं किया तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें