फिरोजाबाद। थाना उत्तर के कुशवाह नगर में एक युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है।
कुशवाह नगर निवासी मुके श (32) पुत्र किशनलाल का गुरूवार रात पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। घर में सभी लोग जब सो गए तब रात में मुकेश ने घर के बाहर स्थित एक बाउंड्री में लगे पेड पर फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी।
सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना उत्तर प्रभारी लोकेश भाटी ने कहा मुकेश ने पत्नी से विवाद होने पर आत्महत्या की है। परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।