नारखी। नारखी क्षेत्र के एक राशन डीलर के यहां हंगामा के साथ ही राशन के नाम पर सौ रुपया वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दुकानदार के द्वारा गाली गलौज के साथ ही सौ रुपया मांगे जा रहे हैं।
नारखी के गांव की राशन की दुकान की शिकायतें मिल रहीं थीं। शिकायतों के चलते ही विभागीय अधिकारियों ने जांच की थी। राशन की दुकान को अटैच कर दिया था लेकिन गत दिवस राशन वितरण किए जाने के दौरान पैसे वसूले जाने के मामले का वीडियो किसी ग्राहक की ओर से बनाया गया।
राशन विक्रेता का वायरल वीडियो में दिखाया है कि दुकानदार सौ रुपया जबरन कार्डधारक से मांग रहा है। एक युवक द्वारा विरोध करने पर उसी से हाथापाई तक की गई। इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी केपी मिश्र का कहना है कि यदि किसी राशन डीलर के द्वारा धनराशि वसूलकर राशन सामग्री वितरित की जा रही है तो ऐसे डीलर की जांच कराने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।