फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक स्कूलों की प्रदेश स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल के बालक और बालिकाओं का दबदबा रहा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग के इवेंट रिंक (1) 300 मीटर में आगरा मंडल के अमित, वाराणसी के अलसफ बेग, मुरादाबाद मंडल के हिमालया सैनी क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रिंक (2) में वाराणसी मंडल के सनी शर्मा, मेरठ के अमन सैनी पहले और दूसरे स्थान पर, रोड रेस 3000 मीटर में वाराणसी के सनी, मेरठ के अमन सैनी, गोरखपुर के सुमित कुमार गौड़ क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

बालिकाओं में रिंक (1) में मुरादाबाद मंडल की सोनल, कानपुर की जसकीरत कौर पहले और दूसरे स्थान पर, रिंक (2) एक हजार मीटर में मुरादाबाद की सोनल, कानपुर की जसकीरत कौर, इन लाइन रिंक (3) 300 मीटर टाइम ट्रॉयल में मुरादाबाद की गरिमा, खदीजा, बरेली की अंशी श्रीवास्तव प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। रोड रेस में मुरादाबाद की दिक्षा सैनी, गरिमा रानी पहले और दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग के इवेंट रिंक (1) 300 मीटर में मेरठ की इशिका, मुरादाबाद की काजल पांडेय, कानपुर की वंशिका रावत, रिंक (2) 1000 मीटर में मेरठ की इशिका, कानपुर की स्नेहा भारती, राजनंदनी, रोड रेस तीन हजार मीटर में मुरादाबाद की काजल पांडेय, कानपुर की स्नेहा, मुरादाबाद की मुस्कान ने प्रथम, द्वितीय औ तृतीय स्थान हासिल किया।
निर्णायक की भूमिका में डीके सिंह, अमित गौतम, छत्रपाल सिंह, डा. पदम सिंह कौंतेय, राहुल शर्मा, रीनेश मित्तल, बाबूराम, सुनील तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, समुद्र सिंह, रवि लोरेंजो, सूरजपाल, सुजान सिंह, अवधेश, पंकज चौधरी, राकेश शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें