फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में यात्रियों से लूट

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र में बदमाशों ने रस्सी डालकर बस को रोक लिया और रोडवेज बस में सवार यात्रियों से लूटपाट की। लूटपाट की घटना से दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


सिढ़पुरा- दिल्ली के बीच रात्रि बस सेवा है। शुक्रवार रात लगभग तीन बजे अमांपुर सिढ़पुरा के बीच से होकर गुजरती रोडवेज बस को बदमाशों ने रस्सा डालकर रुकवा लिया। बस के रुकते ही बदमाश बस में सवार हो गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों पर हथियार देख यात्री भयभीत हो गए।

बदमाशों ने नकदी और आभूषण आदि उतरवा लिए और वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना अध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि बस पंक्चर हो गई थी।लोगों ने समझा बस में लूट हो गई है।
विज्ञापन


सूचना पर वह स्वयं पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे लेकिन लूट की कोई वारदात नहीं हुई। एआरएम लोकेश राजपूत का कहना है कि किसी भी बस के चालक परिचालक ने कैश कम जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें