फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज को लेकर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भैया दूज पर शनिवार को बहनों को सुरक्षित भाई के घर तक पहुंचाने के लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। थाने के सिपाही से लेकर दरोगा तक सड़कों पर चेकिंग पर रहेंगे। इसके अलावा लोगों को जाम के झाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस भी रहेगी। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी लगाई गई है।
विज्ञापन


दीपावली के बाद भैया दूज पर बहनें अपने भाइयों को टीका करने के लिए जाती हैं। शहर में बाइकर्स गैंग सक्रिय है। महिलाओं के साथ चेन और पर्स लूट की वारदात आम हैं। महिलाएं घर से भाइयों के घर तक सुरक्षित जाएं, उसके लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि चेकिंग की जाए।

मुख्य चौराहों पर सिपाही और दरोगा तैनात रहें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जाम के हालात से लोगों को बचाने के लिए यातायात पुलिस को लगाया गया है। थानों और पुलिस लाइन पर फोर्स रहेगी। प्रमुख बाजारों में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


जिला जेल में निरुद्ध भाइयों का टीका करने आने वाली बहनों की मिलाई कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुबह पर्ची बनाने के बाद मिलाई शुरू करा दी जाएगी। चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें