फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैननगर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला जैननगर खेड़ा में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का दिल्ली में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


थाना उत्तर के मोहल्ला जैननगर खेड़ा कुआं वाली गली निवासी बबिता गौतम (30) पत्नी रिंकू गौतम की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति मेें मौत हो गई। महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं महिला का दिल्ली में पिछले कई दिनों से उपचार चल रहा था।

उपचार के दौरान उसके पेट में बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। उसके एक बेटा आराध्य एवं एक बेटी अक्षरा है। परिजन महिला के शव को घर ले आए थे। महिला की मौत की सूचना पर आगरा नगला पदी निवासी भाई रवि गौतम अन्य परिजनों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बबिता गौतम की मौत पर सवाल उठाते हुए थाना पुलिस से पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही। थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी ने बताया कि महिला का उपचार पिछले कई दिनों से एम्स दिल्ली में हुआ है। मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है सिर्फ पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था वह कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें