फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ी गोदामों में चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर और उत्तर के कई चूड़ी गोदामों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रसूलपुर पुलिस ने दबोच लिया है। उनके कब्जे से काफी सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि थाना रसूलपुर एवं थाना उत्तर के चूड़ी गोदामों में चोरी की घटनाएं लगातार हो रहीं थी। प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर मुनीश कुमार की ओर से चोरी की घटनाओं को रोकने के प्रयास किए जा रहे थे।

इसी के तहत पुलिस ने थाना रसूलपुर के मोहल्ला अशरफगंज निवासी शाकिर पुत्र मोहम्मद शमीम, जनपद इटावा थाना कोतवाली क्षेत्र के कहारों का पुल के पास निवासी शेरा पुत्र श्याम बिहारी, थाना उत्तर क्षेत्र के हनुमानगढ़ चौड़ी गली निवासी बबलू पुत्र चिरंजीलाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने आरएसएस के पदाधिकारी मधु सूदन गुप्ता की चूड़ी गोदाम में हुई दो बार चोरी की घटनाओं के साथ थाना उत्तर क्षेत्र की दो गोदामों में चोरी करना स्वीकार किया है।
उनके कब्जे से नकब लगाने के तीन सब्बल, तीन चाकू, एक एलईडी टीवी, एक डीबीआर एवं एक हिल पॉलिस की बोतल, 90 हिल पॉलिस की छोटी शीशी बरामद की हैं।

थाना प्रभारी रसूलपुर के अलावा एसआई बिजन सिंह, जयवीर सिंह, अंकित कुमार, सिपाही मुकेश कुंतल, ललित कुमार, श्याम मोहन साथ थे। इन चोरों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


बबलू खरीदता था चोरी का माल

सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह ने कहा गोदामों से चोरी होने वाले मॉल हिल्ल पॉलिश आदि को हनुमानगढ़ निवासी बबलू पुत्र चिरंजीलाल खरीदता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें